गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने के नाम पर ठगी केस दर्ज कर जांच में जुटी साइबर थाना पुलिसगाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।साइबर ठग ने खुद को पीएनबी का कर्मचारी बताकर कौशांबी क्षेत्र में रहने वाले पेंशनभोगी को निशाना बनाया और लाइफ सर्टिफिकेट ऑनलाइन अपडेट कराने के बहाने एपीके फाइल भेजकर खाते से सात लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।कौशांबी सेक्टर-14 स्थित आशा पुष्पविहार आवास समिति में रहने वाले तेजबहादुर सिंह ने पुलिस को बताया कि 27 अक्तूबर 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को पीएनबी बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि पेंशनधारकों को अपना लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराना अनिवार्य है और अब यह प्रक्रिया ऑनलाइन भी की जा सकती है। तेजब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.