गाज़ियाबाद, फरवरी 25 -- केस दर्ज कर जालसाजों की तलाश में जुटी साइबर थाना पुलिस गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने आरटीओ चालान नाम की एपीके फाइल भेजकर मोदीनगर क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति के खाते से 32 लाख रुपये निकाल लिए। ठगों ने पहले मोबाइल हैक किया, फिर खाते से रकम निकालकर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी। बैंक मैनेजर की कॉल आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला, जिसके बाद उसने साइबर थाने में केस दर्ज कराया। कपड़ा मिल मोदीनगर की श्रीनगर कॉलोनी में रहने वाले श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि 10 फरवरी को उनके व्हाट्सऐप नंबर पर परिचितों के जरिए फॉरवर्ड होकर आरटीओ ई-चालान नाम की एपीके फाइल आई थी। उन्होंने अनजाने में उस फाइल को क्लिक कर लिया। फाइल डाउनलोड होते ही उनके मोबाइल पर कुछ संदेश आए और अचानक उनका मोबाइल नंबर बंद हो गया, जो करीब त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.