गाज़ियाबाद, मार्च 6 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने ई-चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजकर वेव सिटी क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से साढ़े चार लाख रुपये उड़ा लिए। फाइल खोलते ही पीड़ित का मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही देर में खाते से कई ट्रांजेक्शन कर रकम निकाल ली गई। मामले में वेव सिटी थाने की साइबर सेल जांच कर रही है।वेव सिटी सेक्टर-दो निवासी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि 27 फरवरी को उनके व्हाट्सऐप नंबर पर एक अनजान नंबर से आरटीओ चालान नाम की एपीके फाइल आई। फाइल के साथ संदेश लिखा था कि उनका ई-चालान बकाया है और जल्द भुगतान न करने पर जुर्माना बढ़ जाएगा। जैसे ही उन्होंने फाइल खोली, उनका मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर बाद बैंक से ट्रांजेक्शन के लगातार संदेश आने लगे। खाते की जांच करने पर पता चला कि उनके बैंक खाते से कुल 4.53 लाख रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.