गाज़ियाबाद, मार्च 18 -- प्रताप विहार में रहने वाले व्यक्ति से धोखाधड़ी केस दर्ज कर जांच में जुटी साइबर थाना पुलिसगाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।साइबर अपराधियों ने एपीके फाइल भेजकर कारोबारी के खाते से 32 लाख रुपये निकाल लिए। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।प्रताप विहार निवासी मुकेश कुमार सोनी का कहना है कि गुजरात के सूरत में व्यवसाय करते हैं। नवंबर 2025 में वह अपने परिवार से मिलने गाजियाबाद आए थे। इसी दौरान 16 नवंबर को उनके व्हाट्सऐप पर एक अनजान नंबर से एपीके फाइल मिली। आरोप है कि जैसे ही फाइल खोली ठगों ने उनके मोबाइल का एक्सेस अपने हाथों में ले लिया और बैंकिंग ऐप, ओटीपी और अन्य संवेदनशील जानकारी ले ली। इसके बाद ठगों ने 16 और 17 नवंबर 2025 को कुल 15 आरटीजीएस ट्रांजेक्शन किए। हर ट्रांजेक्शन की रकम करीब दो से ढाई लाख रुपये के बीच थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.