बस्ती, अप्रैल 6 -- बस्ती, हिटी। एपीके फाइल के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को साईबर थाना की टीम ने गिरफ्तार कर उनके पास से तीन अदद मोबाईल फोन व एक अदद लैपटाप बरामद किया है।प्रभारी साईबर थाना मय टीम ने थाना साइबर में पंजीकृत मुकदमे से संबंधित अभियुक्त देवव्रत सिंह निवासी घोरांग, थाना धनघटा जिला संतकबीरनगर को 12 मार्च को गिरफ्तार किया था। विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये दो अन्य अभियुक्तों गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना निवासी हरिओम राय उर्फ रोशन निवासी फरसाड़ व अभिषेक साहनी उर्फ योगेश निवासी खखाइच खोर को रविवार को अमहट पुल के आगे फोरलेन जाने वाली सड़क से सुबह करीब 10.30 बजे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन अदद मोबाईल फोन व एक अदद लैपटाप बरामद किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक साईबर थाना कुलदीप कुमार त्रिपाठ...