महाराजगंज, जुलाई 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज की साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के लोग एपीके फाइल भेजकर ऑनलाइन ठगी करते थे। संबंधित व्यक्ति जैसे ही मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करता था उसके मोबाइल की जानकारी व बैंकिंग विवरण इस गिरोह के पास पहुंच जाता था। खुद और अन्य लोगों का बैंकों में खुलवाए गए खातों में इस गिरोह के लोग ऑनलाइन ठगी की रकम मंगा लेते थे। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को दबोच लिया है。

साइबर अपराधों की रोकथाम एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध इस समय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में साइबर क्राइम थाना को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। नोडल अधिकारी साइबर क्राइम/अपर पुलिस ...