एपीके फाइल पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक, खातें से हजारों साफ
शामली, मार्च 18 -- कांधला। नगर के शेखजादगान के व्यक्ति के मोबाइल को हैक कर अज्ञात ठग ने पीड़ित व्यक्ति के साथियों को चालान की एपीके फाइल डालकर हजारों रुपए का चूना लगा दिया है। घटना के संबंध में पीड़ित व्यक्ति अपने साथी के साथ थाने में जाकर पुलिस को अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला शेखजादगान निवासी अमित के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने चालान की एक एपीके फाइल के जरिये अमित का मोबाइल फोन हैक कर लिया और उसकी भारी कीमत उसके साथी को चुकानी पड़ी। हैकिंग के बाद ठगों ने अमित के साथी के बैंक खाते से 3500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित अमित के अनुसार, उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से एक एपीके फाइल भेजी गई थी, जिसे डाउनलोड करते ही उसका फोन हैक हो गया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने अमित के साथी के खाते से सेंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.