फिरोजाबाद, सितम्बर 24 -- साइबर ठगों ने एक युवक के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर बैंक खाते से 1.29 लाख रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर आई फाइल पर क्लिक करते ही खाते से धनराशि निकलने का पता चलते ही पीड़ित के होश उड़ गए। मामले की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई गई। गुरुवार को पीड़ित को 89 हजार रुपये वापस करा दिए गए। विगत दिनों अजय कुमार पुत्र राकेश कुमार के मोबाइल पर साइबर ठगों ने एपीके फाइल भेजी थी। वाट्सअप पर आई फाइल को उसने जैसे ही क्लिक किया, उसके बैंक खाते से 1.29 लाख रुपये की रकम गायब हो गई। खाते से रुपये निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम से संबंधित एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- लिंक डाउन लोड करते ही खाते से उड़े रुपये, मुकदमा शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर सेल की टीम ने मामले को गंभीरता ...