कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर, संवाददाता। नजीराबाद थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बिना किसी एपीके फाइल व ओटीपी के बुजुर्ग के खाते से 62 बार में 3.05 लाख रुपये पार कर दिए। शातिरों ने फोन कर एपीके फाइल डाउनलोड करने का दबाव बनाया था। पेंशन की रकम खाली देख पीड़ित ने साइबर सेल व पुलिस से शिकायत की है। कौशलपुरी गुमटी नंबर-5 में रहने वाले राजेंद्र तनेजा की तहरीर के मुताबिक नौ फरवरी को एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने झांसे में लेकर एक एपीके फाइल डाउनलोड कराने की कोशिश की। ठग द्वारा कॉल करने की जानकारी पर तुरंत डेबिट कार्ड ब्लॉक कर नेट बैंकिंग एक्सेस को सिर्फ देखने तक सीमित कर दिया। इसके बावजूद भी 10 फरवरी की सुबह बिना किसी ओटीपी के 62 बार में खाते से 3.05 लाख रुपये निकल गए। यही नहीं खाते में पेंशन का पैसा जमा था। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.