बलिया, जून 4 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाने में एक बड़े साइबर फ्रॉड का मामला प्रकाश में आया है। थाने पर तैनात पुलिसकर्मी कमला यादव ने अपने खाते से बिना अनुमति के कुल एक लाख 47 हजार 650 रुपये निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई है। मूल रूप से आजमगढ़ जिले के जियनपुर थाना क्षेत्र के बेरमा गांव निवासी कमला यादव वर्तमान में थाना मनियर में दीवान के पद पर तैनात हैं। बताया कि उनके मोबाइल में 30 मई की रात लगभग 9.23 बजे से 9.54 बजे के बीच एक अज्ञात एपीके फाइल डाउनलोड हो गई थी। इसके बाद उनके मोबाइल का नेटवर्क कुछ समय के लिए गायब रहा और उसी दौरान बैंक से कई ट्रांजैक्शन कर लिए गए। यह भी पढ़ें- एप इंस्टॉल के बहाने 4.70 लाख उड़ाए उन्होंने तत्काल बैंक को सूचित करने के साथ ही खातों के यूपीआई नंबर ब्लॉक करवा दिए। साइबर क्राइम पोर्टल की हेल्पलाइन पर ...