आगरा, फरवरी 16 -- साइबर अपराधियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के नाम पर एक पेंशनर को शिकार बनाते हुए उसके खातों से लाखों रुपये उड़ा दिए। आरोपितों ने शातिराना अंदाज में पेंशनर से एपीके फाइल डाउनलोड कराई। कुछ देर में चार खातों को साफ कर दिया। बजरंग नगर सिकंदरा निवासी महेश कुमार अग्रवाल की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मोबाइल पर बैंक ऑफ बड़ौदा के लोगो के साथ पेंशनर कार्ड संबंधी एक संदेश आया। लिंक पर क्लिक करते ही एक फॉर्म खुला, जिसमें उन्होंने अपना नाम, मोबाइल नंबर और खाता विवरण भरना था। पीड़ित ने भर दिया। करीब एक घंटे बाद एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए जन्मतिथि पूछी और एक एपीके फाइल डाउनलोड व इंस्टॉल करने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.