एपीके फाइल डाउनलोड कराकर उड़ाए पांच लाख
बरेली, सितम्बर 22 -- । डॉक्टर का अप्वाइंटमेंट दिलाने के नाम पर साइबर ठग ने एपीके फाइल डाउनलोड कराकर पांच लाख रुपये उड़ा लिए। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। देवरनिया के गांव आसपुर खेड़ा निवासी आशू ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर का अप्वाइंटमेंट लेने के लिए 24 अगस्त को उन्होंने गूगल पर एक नंबर सर्च करके कॉल की थी। दूसरी ओर से बात कर रहे व्यक्ति ने ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने के लिए उन्हें एपीके फाइल भेजकर डाउनलोड करने को कहा। उन्होंने ऐसा ही किया। इसके बाद 12 सितंबर को वह बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से पांच लाख छह हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: गूगल से मिले नंबर पर डाक्टर का एप्वाइमेंट लेना पड़ा महंगा इस पर उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत कर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.