एपीके फाइल डाउनलोड करते ही खाते से निकले 14 हजार रुपए
देवघर, अगस्त 29 -- देवघर, प्रतिनिधि श्रावणी मेला ड्यूटी में देवघर आए एक व्यक्ति के बैंक खाते से अचानक 14 हजार रुपए निकल गए। पीड़ित गोड़्डा निवासी राजीव कुमार के अनुसार मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करने के बाद यह घटना हुई। मामले को लेकर पीड़ित ने साइबर अपराध की आशंका जताते हुए संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। बताया जाता है कि मेला ड्यूटी में आए व्यक्ति के मोबाइल पर किसी माध्यम से एक लिंक या एपीके फाइल पहुंची थी। उन्होंने उक्त फाइल मोबाइल में डाउनलोड कर लिया। उसके कुछ समय बाद बैंक खाते से 14 हजार रुपए की निकासी हो गई। खाते से रुपए निकलने का मैसेज मिलने के बाद पीड़ित को इसकी जानकारी हुई। उसके बाद उन्होंने तत्काल बैंक से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक खाते से जुड़ी जानकारी साझा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.