काशीपुर, अप्रैल 11 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। एपीके फाइल पर क्लिक करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठग ने मोबाइल को हैक कर एक लाख रुपये की नकदी साफ कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला कवि नगर निवासी अमरेश चंद्र कुशवाहा पुत्र रामकिशन ने प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम को तहरीर सौंपी। बताया कि 8 दिसंबर 2025 को उसके व्हाटसएप पर एक ग्रुप में एपीके फाइल प्राप्त हुई। उसके द्वारा फोन में जैसे ही उस एप्प को इंस्टाल किया गया, साइबर ठगों ने उसका मोबाइल हैक कर उसके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर ठग की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...