एपीके फाइल खोलने पर खाते से उड़े 5.30 लाख रुपये पुलिस ने वापस कराए
इटावा औरैया, मई 24 -- इटावा। शादी के आमंत्रण पत्र के नाम पर भेजी गई एपीके फाइल डाउनलोड करने पर महिला के बैंक खाते से उड़े 5 लाख 30 हजार रुपये साइबर क्राइम पुलिस ने पूरी धनराशि वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर महिला ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। शहर के गौशाला रामगंज निवासी स्फूर्ति कुशवाहा पत्नी आशीष कुमार के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से शादी के निमंत्रण के नाम पर एपीके फाइल भेजी गई थी। महिला ने बिना जांच-पड़ताल किए उक्त फाइल डाउनलोड कर ली। फाइल डाउनलोड होते ही साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल और बैंकिंग डिटेल्स तक पहुंच बना ली। यह भी पढ़ें- फर्जी ट्रैफिक नोटिस चालान लिंक पर क्लिक करते ही खाते से लाखों की साइबर ठगी इसके बाद 4 मार्च को उनके बैंक खाते से कुल 5 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम कटने की जानकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.