एपीके फाइल खोलते ही महिला के खाते से उड़े नौ लाख रुपये
इटावा औरैया, मई 20 -- इटावा। मोबाइल पर आए अंजान लिंक को खोलते ही ठगों ने शहर की एक महिला के बैंक खाते से करीब नौ लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराने के साथ साइबर थाना पुलिस को भी सूचना दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नौरंगाबाद निवासी अजयपाल सिंह ने बताया कि 10 मई को उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात लिंक आया था। लिंक के बारे में जानकारी न होने के कारण उनकी पत्नी ने उसे खोलकर देख लिया। एक एपीके फाइल थी, जिसे खोलते ही मोबाइल का एक्सेस साइबर ठगों तक पहुंच गया। इसके बाद 13 मई को महिला के बैंक खाते से अलग-अलग 10 ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 8 लाख 94 हजार 780 रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर लगातार रुपये कटने के मैसेज आने पर परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित परिवार ने एनसीआर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.