गाज़ियाबाद, फरवरी 27 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने ई-चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजकर साहिबाबाद क्षेत्र में रहने वाली महिला के खाते से सवा छह लाख रुपये साफ कर दिए। एपीके फाइल क्लिक होते ही पीड़िता का मोबाइल हैक हो गया, जिसके बाद खाते से रकम कट गई। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भोपुरा स्थित दिल्ली-99 सोसाइटी में रहने वाली प्रियंका कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 22 जनवरी को उनके व्हाट्सऐप नंबर पर एक अनजान मोबाइल नंबर से आरटीओ चालान नाम की एपीके फाइल भेजी गई। फाइल के साथ संदेश था कि उनका ई-चालान बकाया है और तुरंत भुगतान न करने पर जुर्माना बढ़ जाएगा। व्यस्तता के चलते उन्हें यह ध्यान नहीं रहा कि फाइल कब डाउनलोड हुई या उस पर क्लिक कैसे हो गया। पीड़िता के अनुसार दो फरवरी को उनका मोबाइल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.