नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। एपीके फाइल के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को दक्षिण दिल्ली जिला साइबर थाना पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी अमेरिका में बैठे शातिरों के इशारे पर वारदात को अंजाम देते थे। गिरोह के सदस्य व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के जरिए संपर्क में रहते थे। पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि साइबर थाने में 21 मई को विकास कुमार ने ठगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे ठगों ने एसएमएस के जरिए एक लिंक भेजा था। लिंक पर क्लिक करते ही उसके मोबाइल में एपीके फाइल इंस्टॉल हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके बैंक खाते से 6.57 लाख रुपये निकाल लिए। जांच टीम ने बैंक खातों, रकम के लेनदेन का विश्लेषण किया। इस दौरान ठगी की रकम में से करीब चार लाख रुपये दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन...