भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता एपीके फाइल के जरिए ठगी का एक और माला सामने आया है। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के गौतम बुद्ध कॉलोनी में रहने वाली महिला पूजा भारती ने 99000 रुपये ठगी को लेकर थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने एपीके फाइल का लिंक भेजा। उस लिंक पर क्लिक कराया और क्रेडिट एवं डेबिड कार्ड का डिटेल मांग लिया। उनका कहना है कि कॉल करने वाले ने मोबाइल ऑफ नहीं करने को कहा। उसके बाद शाम में बैंक मैनेजर का महिला के मोबाइल पर कॉल आया और उन्होंने बताया कि आपके खाते से संदिग्ध तरीके से 99 हजार की निकासी की गई है। उसके बाद बैंक मैनेजर से आग्रह कर महिला ने अपना खाता ब्लॉक करा दिया। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला ने थाने में केस किया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.