एपीके डाउनलोड कराकर खाते से उड़ाए 1.60 लाख
रांची, मई 14 -- रांची। इटकी रोड निवासी मनोज प्रसाद का मोबाइल हैककर साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 1.60 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। मनोज प्रसाद ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मनोज प्रसाद ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल को एक डॉक्टर का ऑनलाइन नंबर लगाने को लिए गूगल पर नंबर सर्च किया। गूगल से मिलने मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर संबंधिक व्यक्ति ने खुद को रिसेप्शनिस्ट बताते हुए बात की। फोनकर्ता ने उन्हें एपीके लिंक भेजकर डाउनलोड करने को कहा। डाउनलोड करते ही उनके खाते से 1.60 लाख की अवैध निकासी हो गयी। यह भी पढ़ें- अकाउंट हैक कर 24 हजार की ऑनलाइन ठगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.