प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) 2025 की 22 मार्च 2026 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। 16 सितम्बर 2025 को 182 पदों के लिए जारी विज्ञापन के सापेक्ष कुल 93419 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था एवं परीक्षा में कुल 50795 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 2856 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम एवं आवेदन आदि के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी। यह भी पढ़ें- एपीओ-2025 की प्रारंभिक परीक्षा में 2856 सफल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.