एपीओ मेंस से बाहर 41 अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन खारिज
प्रयागराज, जून 20 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 28 से 30 जून तक लखनऊ में प्रस्तावित सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) भर्ती-2025 की मुख्य परीक्षा से बाहर किए गए 41 अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन भी खारिज कर दिए हैं। आयोग ने विभिन्न कारणों से 82 अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा के आवेदन निरस्त कर दिए थे। इनमें से 41 अभ्यर्थियों ने प्रत्यावेदन देकर उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल करने की अपील की थी। अनुसचिव ओंकारनाथ सिंह के अनुसार, प्रत्यावेदनों पर विचार के बाद पोषणीय नहीं होने के कारण निरस्त कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.