जमुई, अगस्त 7 -- चकाई । निज प्रतिनिधि शिक्षा विभाग के एपीओ शैलेंद्र प्रभाकर ने चंद्रमंडीह शैक्षणिक अंचल के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों के अचानक पहुंचने से विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया। ​निरीक्षण के दौरान एपीओ ने कक्षाओं की व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति और पठन-पाठन की स्थिति का जायजा लिया। इस निरीक्षण में विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम पाई गई। जबकि शिक्षकों की उपस्थिति संतोषजनक रही। निरीक्षण के क्रम में उत्क्रमित कन्या विद्यालय और मध्य विद्यालय कर्णगढ़ में एपीओ श्री प्रभाकर के द्वारा छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति पंजी सहित अन्य पंजियों की जांच की गई। मीडिया से बातचीत करते हुए एपीओ शैलेंद्र प्रभाकर ने बताया कि विद्यालयों की वास्तविक स्थिति जांचने के उद्देश्य से यह औचक निरीक्षण किया गया। यह भी ...