मेरठ, मार्च 23 -- मेरठ जनपद में 30 केंद्रों पर सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। पेपर कठिन होने के कारण छह हजार से अधिक ने परीक्षा छोड़ दी। मेरठ में 13,776 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान और विधि से संबंधित 150 प्रश्न पूछे गए, जिनमें चर्चित घटनाक्रमों पर भी सवाल रहे। इसके अलावा परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर कठिन था। परीक्षा देकर बाहर आने वाले परीक्षार्थियों ने सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी कठिन बताए।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा (असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर यानि एपीओ परीक्षा) कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा का समय सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया था। परीक्षा एक ही पाली में हुई। परीक्षा कें...