अलीगढ़, जुलाई 7 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में वर्ष 2026-27 के नए शैक्षणिक सत्र की शैक्षणिक योजनाओं एवं प्राथमिकताओं पर चर्चा के लिए शिक्षकों की बैठक विद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विद्यालय के ओएसडी प्रो. इसार अहमद रिजवी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए समयपालन और अनुशासन के महत्व पर बल दिया।उन्होंने कहा कि कक्षाओं, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं तथा खेल मैदानों में अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों से समय पर विद्यालय पहुंचने तथा नियमित रूप से प्रातःकालीन सभा में भाग लेने का आग्रह किया। एसोसिएट ओएसडी एवं स्कूल शिक्षा निदेशालय में उपनिदेशक प्रो. मोहम्मद आजम खान ने गतिविधि-आधारित शिक्षण के माध्यम से कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक एवं छात्र-केंद्रित बनाने पर ज...