अल्मोड़ा, मई 10 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल की सेंटर कमांड क्लस्टर-6 स्तर की अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताफ जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ ने जीत लिया। जबकि आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर उपविजेता रही। सोमनाथ मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल के अलावा जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ और आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने किया। जबकि समापन पर केआरसी के लेफ्टिनेंट कर्नल गुरप्रीत सिंह ने पुरस्कार बांटे। मनमोहन देव, सूरज कुमार, दीपक मेहरा, दीपक शाही और रवि तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सैम स्मिथ तथा भूपेंद्र परिहार के अलावा शिक्षक हेम पंत, बृजेश जोशी, त्रिभुवन कांडपाल, देव सिंह ब...