बदायूं, अप्रैल 9 -- एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र रविश यादव और पराग पुष्प ने भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर योजना में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। रविश ने एडवांस नेल ट्रिमिंग डिवाइस और पराग ने मेडी स्नेप-सिक्योर ओपनर फॉर वैक्सीन ग्लास ट्यूब प्रोजेक्ट के लिए Rs.10-10 हजार का पुरस्कार जीता। विद्यालय के निदेशक नीलांशु अग्रवाल ने अभिभावकों की उपस्थिति में मेधावियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। ये छात्र अब एडवांस अटल टिंकरिंग लैब में इंचार्ज विपिन आनंद के निर्देशन में अपने प्रोजेक्ट्स पर आगे कार्य करेंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट और उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय पूर्व में भी रोबोटिक्स और नवाचार में कई पुरस्कार जीत चुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.