शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- आजाद पब्लिक स्कूल एपीएस किड्स में सीएचसी की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सलाह और औषधि दी। डा. नसीम अहमद और डा. रितिका सिंह ने सहयोगी स्टाफ के साथ छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। आयु के मुताबिक लंबाई और वजन देखा। दंत और नेत्र परीक्षण किया। बच्चों में सामान्य खांसी और कम भूख की समस्या मिली। कम वजन और सिरदर्द से भी पीड़ित बच्चे मिले। सबको उचित सलाह और औषधि दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...