रुडकी, मई 13 -- रुड़की। आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर एक रुड़की के कक्षा 12 सत्र 2025-26 के मानविकी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय की छात्रा मांडवी सती, रिया सोलंकी तथा छात्र संस्कार वशिष्ठ ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। वहीं मांडवी सती ने राजनीति शास्त्र विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु डोगरा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- CBSE 12th Results 2026: 12वीं के बाद सही करियर कैसे चुनें? भेड़चाल से बचें और इन बातों का रखें खास ख्याल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...