गौरीगंज, जनवरी 3 -- अमेठी। अमेठी प्रीमियर लीग (एपीएल) के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे सेकंड राउंड ट्रायल्स को लेकर क्रिकेट जगत की दो प्रतिष्ठित हस्तियां अमेठी पहुंच रही हैं। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव एवं अमेठी प्रीमियर लीग के चेयरमैन राजेश तिवारी ने बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश अंडर-23 टीम के मुख्य कोच ज्ञानेंद्र पांडेय तथा पूर्व रणजी खिलाड़ी उबैद कमाल ट्रायल्स के दौरान मौजूद रहेंगे। दोनों वरिष्ठ क्रिकेटर 5 जनवरी से 8 जनवरी तक ड्रीम चेज़र्स क्रिकेट एकेडमी में आयोजित सेकंड राउंड ट्रायल्स में खिलाड़ियों की प्रतिभा का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। इस दौरान चयन प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट और स्किल टेस्ट से गुजरेंगे, जिसके आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.