पूर्णिया, मार्च 31 -- केनगर प्रखंड के काझा पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र काझा में जन आरोग्य समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता एपीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. एम. एम. रहमान ने की। इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में चापाकल स्थापित कराने हेतु पंचायत को पत्र लिखने, अस्पताल के टूटे फर्श की मरम्मत कर टाइल्स लगाने, परिसर में वृक्षारोपण के लिए वन विभाग को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इनवर्टर की व्यवस्था करने तथा स्वास्थ्य केन्द्र में स्टाफ एवं जन आर...