मुंगेर, मई 23 -- असरगंज,निसं.। असरगंज प्रखंड क्षेत्र के अमैया पंचायत अंतर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजलपुर में एंबुलेंस की सुविधा और चारदीवारी निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं सिविल सर्जन को ज्ञापन देकर मांग किया है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण ज्ञान शंकर, त्रिवेणी सिंह, प्रवीण कुमार, दिवाकर सिंह, रूपेश कुमार, सूरज कुमार सिंह एवं रोहित कुमार आदि ने आवेदन में बताया है कि, स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को इलाज के लिए निजी वाहन से भागलपुर ले जाना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अधिक किराया खर्च करना पड़ता है।अगर स्वास्थ्य ...