सुपौल, मई 3 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज वार्ड तीन स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) सेवानिवृत्त कर्मचारी के सूने घर में अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया जब कर्मचारी अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और घर सूना था। चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणपतगंज के सेवानिवृत्त कर्मचारी ददन लाल के घर में चोरों ने दीवार काटकर और खिड़की का ग्रिल तोड़कर प्रवेश किया। शुक्रवार की सुबह जब परिवार वापस लौटा तो उन्हें घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा देखकर सभी के होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- बंद घर से जेवर सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरीचोरी की घटना का विवरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.