मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- गायघाट,एक संवाददाता। एपीएचसी केवटसा मे पदस्थापित सभी कर्मियों से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है। इससे कर्मियों में हरकंप मच गया है। मंगलवार को रमौली गांव से इलाज के लिए पिता-पुत्र एपीएचसी केवटसा पहुंचे थे। उन्हें अस्पताल बंद मिला। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की। इसपर गायघाट के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने डॉ. एनजी रब्बानी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। बताया कि डॉ. बबीता कुमारी, लिपिक चंदन कुमार, एएनएम वीणा कुमारी, नेहा कुमारी, पूजा कुमारी, सफाई कर्मी रमन सहाय एवं डेटा ऑपरेटर चितरंजन कुमार से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। पूरे मामले की जानकारी जिले को भेज दी गई है। विभाग से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.