जमशेदपुर, जून 22 -- जमशेदपुर। मानगो के गांधी मैदान में आयोजित एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन 22 जून को होना था, लेकिन मुहर्म के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। अब मुहर्म समाप्ति के बाद फाइनल सहित पुरस्कार वितरण की नई तिथि घोषित की जाएगी।अंतिम सेमीफाइनल मुकाबले में शंकोसाई ने बागानशाही इलेवन को 13 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच के लिए शंकोसाई के अर्णव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। समाजसेवी डॉ. अफरोज ने उन्हें पुरस्कृत किया।गौरतलब है कि एक महीने तक चली इस लीग में अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग के मुकाबले खेले गए। समापन समारोह में पूर्व रणजी खिलाड़ी राजकुमार यादव और मनोज यादव मुख्य अतिथि होंगे, जो सभी वर्गों के विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...