झांसी, जून 29 -- झांसी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, झांसी डॉ. अरविन्द कुमार ने थाना ककरवई का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कार्यालय को देखा। अभिलेखों को चेक किया। इसके अलावा अधिनस्थों को उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाने में मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष, बैरक को देखा। भोजनालय का जायजा लिया। थाना परिसर की साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने अभिलेखों, अपराध रजिस्टरों, विवेचनाओं, लंबित प्रार्थना पत्रों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। महिला संबंधी प्रकरणों पर खास जोर देने को कहा। जनशिकायतों तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- एसपी ग्रामीण ने थाने का किया निरीक्षण लंबित विवेचनाओं एवं शिकायतों क...