भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के वे शिक्षक जो कि एपीआई (एकेडमिक परफार्मेंस इंडिकेटर) की अर्हता रखते हैं, वे अब सीधे प्रोफेसर बन सकेंगे। विश्वविद्यालय ने ऐसे शिक्षकों से आगामी 25 फरवरी तक आवेदन मांगा है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होते ही प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उक्त जानकारी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. रामाशीष पूर्वे ने दी। उन्होंने बताया कि प्रमोशन की ये व्यवस्था अब कॅरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत लागू की जाएगी। इसका रेगुलेशन साल 2018 में ही जारी किया जा चुका है। जारी पत्र में रजिस्ट्रार ने कहा है कि इसके पहले जिन शिक्षकों ने कॅरियर एडवांसमेंट स्कीम 1998 के तहत प्रमोशन के लिए आवेदन दिया था, उनके आवेदन पर एपीआई रेगुलेशन के तहत प्रमोशन पर विचार नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान...