एपसो की बैठक में राज्य सम्मेलन कराने पर बनी सहमति
हरिद्वार, सितम्बर 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन (एपसो) की काउंसिल बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में नवंबर-दिसंबर तक जिलों और राज्य के सम्मेलन कराने तथा अगले वर्ष हैदराबाद में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने वर्तमान समय में विश्व शांति और एकजुटता के लिए संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। ओपी चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह नेगी ने विश्व शांति के इतिहास और एपसो की स्थापना के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों और उसकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला। बैठक को संबोधित करते हुए मुरली मनोहर ने दिसंबर तक राज्य में सम्मेलन आयोजित करने की बात कही। अन्य वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में विश्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.