सीवान, दिसम्बर 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। एपवा के बैनर तले शहर के ललित बस स्टैंड से सोमवार को मार्च निकाला गया। मार्च बबुनिया मोड़ होते हुए जेपी चौक पर सभा में तब्दील हो गयी। एपवा की राज्य अध्यक्ष सोहिला गुप्ता ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री पहले भी महिलाओं के बारे में कई तरह के गलत बयान दे चुके हैं। जिला अध्यक्ष मंजिता कौर ने कहा कि यह समाज के भीतर आधी आबादी का अपमान है। मार्च व सभा में दौलत देवी, जिला पार्षद मंजू देवी, कुंती यादव, हीरामती देवी, रामवती देवी, सभापति देवी, शारदा देवी,अफ्ति देवी, माया कुशवाहा आदि महिलाएं शामिल थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.