एपवा नेता रंजना यादव की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
लखनऊ, जुलाई 15 -- लखनऊ, संवाददाता। एपवा और भाकपा (माले) की सदस्य रंजना यादव की स्मृति में बुधवार को लालकुआं स्थित लेनिन पुस्तक केन्द्र में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस सभा में भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव मौजूद रहे। इस अवसर पर रंजना यादव के चित्र पर पुष्पांजलि दी गई। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सभी ने रंजना यादव के एपवा के निर्माण और लखनऊ में महिला आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका को याद किया। इस मौके पर जिला प्रभारी रमेश सिंह सेंगर, जन संस्कृति मंच के कार्यकारी अध्यक्ष कौशल किशोर, मीना सिंह, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष लालबहादुर सिंह, राधेश्याम मौर्य, राजीव गुप्ता, मधुसूदन मगन, राकेश कुमार सैनी, ज्योति राय, मंसा राम, सतीश राव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.