एन.सी.सी. भर्ती में 150 छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम
सहारनपुर, जुलाई 30 -- गंगोह। हिन्दू राष्ट्रीय इण्टर कालेज में 86 यूपी वाहिनी एन.सी.सी. की सीनियर डिविजन के नए कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया। देशसेवा और अनुशासन को समर्पित अभियान में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला। एन.सी.सी. प्रभारी कैप्टन अखिलेश श्रीवास्तव के अनुसार कड़ी चयन प्रक्रिया से गुजरे 150 प्रतिभागियों में 110 छात्र और 40 छात्राएं है, कुल 77 कैडेट्स का चयन किया जाना है। चयन को पूरी तरह पारदर्शी और मानक के अनुरूप बनाने के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर कड़ा परीक्षण किया गया। लिखित परीक्षा भी हुई। भर्ती प्रक्रिया के लिए एन.सी.सी. मुख्यालय से सूबेदार नीरज सिंह, सूबेदार संजय भट्ट, हवलदार मुकेश कुमार और हवलदार विक्रम सिंह रहे। वरिष्ठ कैडेट्स अमन, आर्यन, आकाश, अरमान, प्रियांशी, वंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.