बोकारो, फरवरी 28 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या एन 23 बोकारो-रामगढ़ पथ पर पेटरवार के कई स्थानों पर दर्जनों सूखे पेड़ सड़क किनारे खड़े है , जो कभी भी धरासाई होकर किसी की भी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर सकता है। लेकिन इसे हटाने की दिशा में न तो एन एच ए आई ही ध्यान दे रहा है और न ही वन विभाग ही इसकी सुध ले रहा है। जिसके कारण सड़क किनारे सूखे पेड़ हर समय दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। पेटरवार न्यू बस पड़ाव, बुंडू व चंद्रपुरा जंगल के किनारे तथा लेपो गांव स्थित शिवानी लाइन होटल के निकट दर्जनों पेड़ सूखे हुए है, जो हवा के झोंके से कभी भी गिरकर धरासाई हो सकता है। जिससे जान माल की क्षति हो सकती है। विदित हो कि बीते बरसात के मौसम में लेपो स्थित शिवानी होटल के पास बड़ा बरगद का पेड़ आधा गिर गया था, जिससे होटल संचालक को काफी क्षति हुई थी। लेपो के ज...