बक्सर, फरवरी 16 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय मुख्य सड़क एनएच 120 स्थित टेढ़की पुल के समीप सोमवार की अहले सुबह खड़ी ट्रक में पीछे से बालू लदी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे धक्का मारने वाले ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टेयरिंग में फंस गया। पुलिस ने गैस कटर की मदद से केबिन को काटकर काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाला। उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल चालक की पहचान कोरानसराय थाना क्षेत्र के मुगांव निवासी मुन्ना कुमार उर्फ संतोष सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.