कानपुर, फरवरी 25 -- कानपुर। जिले की ऐसी संस्थाएं, जो एन्यूटी रजिस्टर में दर्ज हैं। राजस्व परिषद स्तर से डीबीटी प्रणाली के माध्यम से एन्यूटी प्राप्त करना चाहती हैं। वह दो सप्ताह के भीतर अपना दावा प्रस्तुत करें।अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में एन्यूटी भुगतान के लिए पात्र समस्त धार्मिक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के साथ इच्छापत्र, बैंक खाते का विवरण (कैंसिल चेक अथवा पासबुक की प्रमाणित छायाप्रति) एवं संस्था का पूर्ण विवरण अनिवार्य रूप से संलग्न किया जाए। सभी आवेदन जिलाधिकारी कार्यालय में निर्धारित अवधि के भीतर जमा किए जाने होंगे। अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में दावा प्रस्तुत न किए जाने की स्थिति में यह मान लिया जाएगा कि संबंधित संस्था एन्यूटी प्राप्त करने की इच्छुक नहीं है। ...