एन्टी टिटनेस की सूई के बाद बच्चे की मौत
पूर्णिया, जून 13 -- केनगर, एक संवाददाता। नीम हकीम की लापरवाही से 12 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। घटना चम्पानगर थाना क्षेत्र के जगनी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या- 10 स्थित सौराहा गांव में गुरुवार की रात करीब 8 बजे की है। मृतक की पहचान लखन ऋषि के रूप में हुई है। वह सिकंदर ऋषि का पुत्र था। आरोप है कि खेलने के दौरान बच्चे के पैर में लोहे की कील चुभ गई थी। जिसके बाद बच्चा गांव के ही एक नीम हकीम ने बच्चे को एन्टी टिटनेस के नाम पर एक सूई लगाई। जिसके बाद बच्चे की हालत खराब हो गई। इसके बाद कथित चिकित्सक परिजनों के साथ बच्चे को लेकर जीएमसीएच पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया कि आरोपी फरार हो गया। परिजन शव को घर ले आए। शुक्रवार सुबह जैसे ही घटना की सूचना चम्पानगर थाना पुलिस को मिली कि पुलिस ने शव को अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.