एन्जॉय एफसी ने जीता राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट
देहरादून, जुलाई 7 -- देहरादून। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिवस के अवसर पर ढोंडुपलिंग फुटबॉल क्लब, क्लेमनटाउन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ओपन एज फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब एन्जॉय एफसी देहरादून ने अपने नाम कर लिया। मंगलवार को तिब्बत स्कूल के फुटबॉल मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में एन्जॉय एफसी ने मुंडा ब्रदर्स (आर्मी टीम) को 3-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में एन्जॉय एफसी के रोहित गुसाईं ने तीसरे मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद 30वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को शिवम ने गोल में बदलकर स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ के 47वें मिनट में मुंडा ब्रदर्स के बिट्टू ने फ्री-किक पर गोल कर अंतर 2-1 कर दिया। यह भी पढ़ें- दलाई लामा जन्मोत्सव फुटबॉल टूर्नामेंट: एन्जॉय एफसी और मुंडा ब्रदर्स के बीच होगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.