एनेस्थीसिया डॉक्टरों ने की पोस्टमार्टम ड्यूटी से हटाने की मांग
छपरा, मई 12 -- छपरा ,हमारे संवाददाता। छपरा सदर अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों ने एक बार फिर पोस्टमार्टम ड्यूटी से अपना नाम हटाने की मांग उठाई है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें पोस्टमार्टम कार्य का न तो प्रशिक्षण दिया गया है और न ही इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध कराई गई है। ऐसे में उनसे पोस्टमार्टम करवाना उचित नहीं है। इस संबंध में डॉक्टरों ने पूर्व में भी सिविल सर्जन को आवेदन देकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी।
डॉक्टरों की चिंताएँ डॉक्टरों का कहना है कि वे पहले से ही सदर अस्पताल में मरीजों की चिकित्सा सेवा में नियमित रूप से तैनात हैं। अस्पताल की सामान्य ड्यूटी के अतिरिक्त पोस्टमार्टम की जिम्मेदारी देना उनके लिए मानसिक और व्यावसायिक दोनों स्तर पर कठिनाई पैदा कर रहा है। उनका तर्क है कि एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का कार्य ऑपरेशन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.