लखनऊ, जुलाई 20 -- एसजीपीजीआई में सोमवार को 'नेशनल एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी डे' का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में बीएलएस, समय पर सीपीआर और एईडी के इस्तेमाल को जीवन रक्षक बताया। चीफ एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजिस्ट धीरज सिंह और चंद्रेश सिंह ने बताया कि नीडल-फ्री एनेस्थीसिया और एआई मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होंगे। इससे इंजेक्शन के डर से मुक्ति मिलने के साथ-साथ ऑपरेशन के दौरान मरीजों की सटीक निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। पोस्टर प्रतियोगिता में अभय कुमार उपाध्याय को पहला स्थान मिला। प्रतियोगिता में सुजन्य सिंह को द्वितीय तथा हर्षिता सिंह को तृतीय पुरस्कार मिला। इस मौके पर एनेस्थीसिया के डॉ. संदीप साहू, डॉ. सुजीत गौतम, डॉ. प्रतीक सिंह वैश्य सहित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष धर्मेश कुमार और एलाइ...