उन्नाव, अप्रैल 1 -- नवाबगंज। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय एनुअल एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर रहा। 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर ट्रैक से लेकर फील्ड इवेंट्स तक अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित खिलाड़ी रचना गोविल ने किया। उनके साथ गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में हॉकी से जुड़े प्रेम कुमार मौजूद रहे। एथलेटिक्स मीट के दौरान 100 व 200 मीटर दौड़, 100 मीटर हर्डल्स और 400 मीटर रिले रेस जैसे ट्रैक इवेंट्स आयोजित हुए, जिनमें प्रतिभागियों ने शानदार स्पीड और तकनीक का प्रदर्शन किया। वहीं, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप और हाई जंप जैसी फील्ड प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विवि के प्रो. डॉ. टीपी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थिय...