प्रयागराज, अगस्त 20 -- प्रयागराज। एनी बेसें सरस्वती विद्या मंदिर के शताब्दी समारोह की तैयारियों को लेकर प्रचार विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार मंदिर के सभागार में आयोजित हुई। जिसमें एक से चार अक्तूबर तक प्रस्तावित समारोह में व्यापक जन भागीदारी व प्रभावी प्रचार-प्रसार के माध्यम से भव्य स्वरूप देने की योजना बनाई गई है। साथ ही समारोह में बीस हजार प्रतिभागियों को पूरे देश से आमंत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में विद्या भारती के सह क्षेत्र संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर, प्रो. बीएन सिंह, डॉ. विनम्रसेन सिंह, डॉ. कुंवर साहब, डॉ. सुशील, डॉ. सर्वेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...